Uttarakhand Weather Today: भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने से झुलसी महिला, देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल
IMD Weather Update Uttarakhand :प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
गौरीकुंड में 20 लोग लापता: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही 'जिंदगी की तलाश'...पर हर बार हो रहे निराश
अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।
जोशीमठ में बिजली गिरने से झुलसी बुजुर्ग महिला
तहसील जोशीमठ के अंतर्गत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बेनाकुली गांव निवासी 89 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिजली गिरने से झुलस गई। रविवार रात को अचानक बिजली चमकी जिससे गांव में रहने वाली पुन्नी देवी झुलस गईं, बिजली गिरने पर वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद वहां आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीण सुबह उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदरीनाथ ले गए, जहां से उन्हें सीएचसी जोशीमठ रेफर कर दिया गया। महिला के पुत्र धन सिंह घरिया ने बताया कि उनकी मां घर में अकेले रहती हैं। घर को भी काफी नुकसान हुआ है।
देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है
प्रदेश में 35 सड़कें खुलीं, 210 को खुलने का इंतजार
प्रदेश में 210 सड़कें बंद हैं। सोमवार को 35 सड़कें ही खुल पाईं। लोनिवि के अनुसार, एक दिन पहले से 167 सड़कें बंद थीं। 78 सड़कें सोमवार को बंद हुईं। इस तरह कुल 245 बंद सड़कों में से देर शाम तक 35 सड़कों को खोल दिया गया था। बंद सड़कों में 13 मुख्य जिला मार्ग, आठ जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें और 95 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। सड़कों को खोलने के काम में सोमवार को 185 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।
चारधाम यात्रा की रफ्तार हुई धीमी
प्रदेश में लगातार बारिश के चलते चारधाम यात्रा की रफ्तार पर धीमी पड़ गई है। लगातार हादसे की खबरें भी सामने आ रही है, जिस कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या घट रही है। प्रशासन द्वारा भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम में भी पैदल मार्ग पर जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।