टिहरी से साकेत और पौड़ी से लड़ेंगे हरक सिंह रावत
इससे पहले सोमवार देर रात तक पार्टी उम्मीदवारों के नाम को लेकर बैठक करती रही। हालांकि अभी भी हरिद्वार से उम्मीदवार की घोषणा होनी बाकी है।
टिहरी से साकेत को मिली कमान
सोमवार को विजय बहुगुणा टिहरी सीट पर बेटे साकेत बहुगुणा का टिकट फाइनल कराकर देहरादून पहुंच गए थे। बहुगुणा ने अपने सिपहसालारों को बुलाकर उनसे चर्चा की।
बहुगुणा कैंप से जुड़े विधायक और नेता उनके मिलने पहुंचे। विजय बहुगुणा के लगातार चुनाव लड़ने से इंकार के बाद पार्टी ने इस सीट पर साकेत को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर फैसला लेने का जिम्मा पार्टी ने विजय बहुगुणा पर छोड़ा था।
पौड़ी से हरक सिंह रावत ठोकेंगे ताल
सोमवार को ही पौड़ी सीट पर अपनी उम्मीदवारी तय मान चुके हरक सिंह रावत ने भी अपने समर्थकों को बुलाकर बातचीत की थी। उनका नाम तय होने पर उनके समर्थक देहरादून पहुंचे।
हरक सिंह के पहले पार्टी यहां से ले.जनरल गंभीर सिंह नेगी का लड़ाना चाह रही थी लेकिन उनके नाम को लेकर भारी विरोध शुरू हो गया। जिसके बाद पार्टी ने उनके स्थान पर हरक सिंह को चुनाव लड़ने केलिए तैयार किया है।