फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   complain on panchayat election

एसटी एक नहीं, फिर भी सुरक्षित सीट

Sat, 11 Jan 2014 06:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jan 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
complain on panchayat election

‘साहब हमारी ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की संख्या शून्य है, इसके बावजूद ग्राम पंचायत पष्टा को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। लगता है अधिकारियों ने जनसंख्या के आंकड़े नहीं देखे।’

विज्ञापन


पंचायतों में आरक्षण पर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान एक जनप्रतिनिधि ने यह सवाल उठाया तो अफसरों को भी जवाब नहीं सूझा।

जिलाधिकारी ने सुनी आपत्तियां
विकास भवन में शुक्रवार को विकासनगर, चकराता और कालसी ब्लाकों की आपत्तियों पर सुनवाई हुई। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आपत्तियां सुनी।

लगातार हैं कुछ सीटें सामान्य
विकासनगर की पपडियान क्षेत्र पंचायत के संदीप सिंह ने कहा कि पिछली बार भी सीट को सामान्य किया गया था, इस बार भी सामान्य है। जबकि एसटी जनसंख्या के अनुसार इसे आरक्षित किया जाना चाहिए। ढकरानी के कुछ लोगों ने सीट में 80 फीसदी ओबीसी आबादी बताते हुए सीट ओबीसी महिला करने की मांग की।
विज्ञापन


रुद्रपुर, जीवनगढ़, बाबूगढ़, चकराता के कोल्हा, मेरावना, बुराड़, विरनाडखत आदि क्षेत्रों के लोगों ने अपने क्षेत्रों के आरक्षण की स्थिति से अवगत कराया। सुनवाई के दौरान सीडीओ नीरज ज्योति खैरवाल, डीपीआरओ मोहम्मत मुस्तफा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गांव नहीं है, सर्वे चौक जाओ
पंचायत चुनाव की आपत्तियों पर सुनवाई के दौरान ही कुछ ग्रामीण आपस में उलझ गए। हंगामा होते देख जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उन्हें झिड़कते हुए यह गांव नहीं है। आपस में बात करनी है या उलझना है तो बाहर सर्वे चौक जाओ।

जीओ लेकर पहुंचा ग्रामीण
कोल्हा क्षेत्र पंचायत क्षेत्र का एक ग्रामीण शासनादेश लेकर पहुंचा। कहा कि जीओ के मुताबिक जो सीट पहले महिला आरक्षित है, उसे फिर महिला आरक्षित नहीं किया जा सकता।

इस पर डीएम ने उसे पास बुलाकर जीओ पढ़ने के लिए कहा। जीओ की अगली लाइन में यथासंभव शब्द लिखा था, यानी स्थिति न बन पाने पर दोबारा महिला सीट हो सकती है। डीएम ने ग्रामीण को जीओ पूरा पढ़ने की सलाह दी।


कुछ सीटों पर हो सकता है बदलाव
तीन ब्लाकों की आपत्तियों पर हुई सुनवाई के बाद आरक्षण की स्थिति में कुछ बदलाव हो सकता है। संभावना है कि कुछ सीटों को अनुसूचित जनजाति से बदलकर अनुसूचित जाति या फिर सामान्य किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed