{"_id":"a4a976e7288e95bb8759b6570b1d5455","slug":"cm-vijay-bahuguna-went-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए रवाना हुए विजय बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए रवाना हुए विजय बहुगुणा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Jan 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सीमए विजय बहुगुणा गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए। खबर है कि उनके साथ यशपाल आर्य भी हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को यह बैठक प्रधानमंत्री आवास में होगी। इसके बाद शुक्रवार को कमेटी का अधिवेशन होगा। दिल्ली में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में देश भर से कई बड़े नेताओं और सरकारी अफसरों के पहुंचने की खबर है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी को पत्र देंगे
इसके साथ्ा ही कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि 17 जनवरी को दिल्ली में सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को पत्र सौंपेंगे। इसके बाद ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों पर कोई फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
पार्टी के भीतर खींचतान
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो अनिश्चय का माहौल है उस पर अब 17 जनवरी को विराम लग जाएगा।
मार्च 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुगुणा के खिलाफ उनकी पार्टी के भीतर खींचतान चल रही है। पिछले कुछ दिनों से कभी हरीश रावत तो कभी डॉ. इंदिरा हृदयेश के सीएम बनने की चर्चाएं आम हैं।
अब देखना है कि कांग्रेस हाईकमान 17 जनवरी को जिलाध्यक्षों से रायशुमारी के बाद क्या फैसला लेता है।