{"_id":"91076ee1d86342732205a8754b7e11d9","slug":"cm-is-not-the-moral-courage-to-hearing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम में नहीं है समस्याएं सुनने का नैतिक साहस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम में नहीं है समस्याएं सुनने का नैतिक साहस'
अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Fri, 25 Oct 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के धारचूला दौरे के समय गिरफ्तार किए गए भाकपा माले नेता जगत मर्तोलिया को आज रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
रिहाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री मर्तोलिया ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार और धारचूला विधायक के खिलाफ हल्लाबोल अभियान चलेगा।
धारचूला में गिरफ्तार किया गया
मर्तोलिया को 21 अक्तूबर को धारचूला में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ धारा 107, 116 का मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रशासन ने उसी दिन उनको डीडीहाट लाकअप में भेज दिया था। मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री में आपदा प्रभावितों की समस्या सुनने का नैतिक साहस नहीं है।
यही नहीं धारचूला दौरे के समय आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की बात करने के बजाए सीएम ने जनजाति आयोग बनाने का शिगूफा छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि यह वक्त जनजाति आयोग बनाने का नहीं वरन आपदा पीड़ितों की समस्या हल करने का है।
विज्ञापन
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके खिलाफ सारी कार्रवाई धारचूला के विधायक के इशारे पर की गई। उनके साथ पत्रकार वार्ता में राज्य आंदोलनकारी जोध सिंह बोरा भी थे।
विज्ञापन