{"_id":"418b4a3d24631420e377e9a6c7876104","slug":"cm-harish-rawat-order-teacher-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM ने दिए निर्देश, 1152 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM ने दिए निर्देश, 1152 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोए बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने 653 पदों को बढ़ाकर 1152 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। शनिवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रदेश में 25 हजार से अधिक बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों के भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। एनसीईआरटी की गाइड लाइन के मुताबिक 31 मार्च 2016 के बाद बीएड टीईटी पास प्रशिक्षित बेरोजगार प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए (डीएलएड) डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन को अनिवार्य किया गया है। यही वजह है कि बेरोजगार शिक्षकों के भर्ती के पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव एस राजू ने बताया कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद शिक्षकों के भर्ती के पदों को बढ़ाकर 1152 किया जाएगा, इसके लिए शासन की ओर से संशोधित आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन