फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will hold a meeting with Yogi on pending asset cases Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: परिसंपत्ति के लंबित मामलों पर योगी के साथ बैठक करेंगे सीएम धामी, इन जिलों में मिली वाटर स्पोर्ट्स

Thu, 03 Jul 2025 03:51 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Jul 2025 03:51 PM IST
सार

सीएम धामी ने सचिवालय में यूपी और उत्तराखंड के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की।

विज्ञापन
CM Dhami will hold a meeting with Yogi on pending asset cases Uttarakhand News in hindi
सीएम धामी और सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर जो मामले लंबित रह गए हैं, उनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सचिवालय में दोनों राज्यों के बीच अवशेष परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में दोनों राज्यों के बीच पिछली बैठक में सहमति बनी थी, उनमें से जिन मामलों में कार्रवाई गतिमान है उन्हें लेकर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनका जल्द समाधान किया जाए।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछली बैठक के बाद जिला ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में स्थित जलाशयों व नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है। सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने बिजली बिलों का 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंसा, फंसे यात्रियों को निकाला गया

उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखंड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वन विकास निगम उत्तराखंड को दी जाने वाली देयताओं का आंशिक भुगतान हुआ है। परिवहन निगम की अवशेष राशि का भुगतान भी हो चुका है। आवास विभाग के तहत आवास विकास परिषद की परिसम्पत्तियों के निपटारे का भी निर्णय हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed