क्लैट का कैलेंडर जारी, एक जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, अलग से वेबसाइट बनाई
- इस बार नई वेबसाइट के माध्यम से होंगे ऑनलाइन आवेदन
- 10 मई को देशभर में होगा ऑफलाइन क्लैट का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12वीं के बाद एलएलबी और एलएलबी के बाद एलएलएम में दाखिले के लिए होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) का कैलेंडर जारी हो गया है। क्लैट कंसोर्टियम की ओर से एक जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए अलग से वेबसाइट बनाई गई है।
इस बार क्लैट का आयोजन कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की ओर से कराया जा रहा है। इसके तहत देशभर के विधि संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। कंसोर्टियम ने क्लैट का कैलेंडर जारी करते हुए इसकी महत्वपूर्ण तिथियां और बदले हुए पैटर्न से जुड़ी कई जानकारियां भी जारी कर दी हैं। इसके तहत क्लैट का आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 4000 रुपये और एससी, एसटी, बीपीएल कैंडिडेट्स के लिए 3500 रुपये होगा।
जो छात्र क्लैट के पुराने प्रश्न पत्र लेना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये खर्च करने होंगे। लॉ प्रेप के निदेशक एसएन उपाध्याय ने बताया कि क्लैट दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें इंगलिश लैंग्वेज, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, क्वांटिटेटिव टेकभनीक शामिल हैं। जल्द ही इसकी विस्तार से जानकारी जारी कर दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन में यह डॉक्यूमेंट्स जरूरी
सामने से फेस का फोटो
कैंडिडेट के सिग्नेचर
एससी, एसटी, ओबीसी का सर्टिफिकेट
दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र
बीपीएल कैटेगरी का प्रमाण पत्र
(सभी डॉक्यूमेंट्स पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करने होंगे)
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक जनवरी 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2020
क्लैट एग्जाम की तिथि : 10 मई 2020
आंसर की जारी होने की तिथि : 11 मई 2020
आंसर की पर आपत्तियां : 12 से 15 मई 2020
क्लैट रिजल्ट की तिथि : 24 मई 2020
यह है आवेदन की वेबसाइट : https://consortiumofnlus.ac.in/