फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chudiyala diwali lamp famous in other state

चुड़ियाला के दीये से रोशन होगी दिवाली

Thu, 31 Oct 2013 04:57 PM IST
विश्वास कुमार/ अमर उजाला, चुड़ियाला
विश्वास कुमार/ अमर उजाला, चुड़ियाला Updated Thu, 31 Oct 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
chudiyala diwali lamp famous in other state

उत्तराखडं हरिद्वार स्थित चुड़ियाला में तैयार होने वाले आकर्षक एवं खास किस्म के दीपकों की पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं कश्मीर से लेकर विभिन्न राज्यों में भारी डिमांड है।

विज्ञापन


कई राज्यों में यहां के बने दीये लोग अपने घरों में सजाकर जलाते हैं। इस काम में लगे सैकड़ों हाथ वर्षों से अपनी प्रतिभा को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

दीपक बनाने में महारथ हासिल
चुड़ियाला सहित क्षेत्र के माहेश्वरी, कुंजाबहादरपुर व भलस्वागाज गांव के सैकड़ों लोगों को खास तरीके के दीपक बनाने में महारथ हासिल है। हाथों की जादूगरी से बने इन दीपकों की डिमांड देश के कई राज्यों में है। दीवाली से पूर्व क्षेत्र से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, एवं जम्मू कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों में लाखों की संख्या में दीपकों की सप्लाई होती है। दीपक बनाने का काम दीपावली के छह माह पूर्व से शुरु हो जाता है।
विज्ञापन


बड़े कारोबारी कमाते हैं मोटा मुनाफा
दीपक के काम से जुड़े बड़े व्यापारी मोटा मुनाफा कमाते हैं। जबकि इन दीपक को बनाने वाले कारोबारी की स्थिति जस की तस है। बड़े व्यापारी मिट्टी के दीपक बनाने का आर्डर दीपावली के छह माह पहले से देना शुरु कर देते हैं। कारीगर थोक व्यापारियों को पंद्रह रुपये सैकड़ा दीपक बेचते हैं। थोक कारोबारी इन दीपक को पच्चीस से तीस रुपये में फुटकर दुकानदारों को बेंचते हैं। वहीं फुटकर कारोबारी तकरीबन चालीस रुपये सैकड़ा दीपक बेंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झेल रहे गरीबी का दंश
दीपक बनाने के काम में जुटे सैकड़ों कारीगर गरीबी का दंश झेल रहे है। चमनलाल, माधोराम, रफल सिंह सोनू व फूल सिंह समेत अन्य कारीगरों का कहना है कि छह माह की कमाई से पूरे साल का घर खर्च चलाना होता है। इसलिए दीपक बनाने के काम में उनके बच्चे भी हाथ बंटाते हैं। एक कारीगर एक दिन में पांच हजार दीपक बना लेता है।


सस्ते दामों में मिल रहे दीप
जिससे उसे तकरीबन 750 रुपये प्रतिदिन की कमाई होती है। दीपक बनाने का काम दीपावली से छह माह पूर्व से शुरु हो जाता है। कारीगरों के मुताबिक दुनिया की हर चीज मंहगी हो गई। लेकिन उनके बनाए दीपक आज भी सस्ते दामों में खरीदे जा रहे हैं। कारीगरों के मुताबिक अच्छे दाम न मिलने के कारण वह आज भी गरीबी की मार झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed