{"_id":"8568f001b756a04c537f3aab34058ff6","slug":"childrens-show-talent-on-skateboard-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के बच्चे भी स्केट बोर्ड पर दिखायेंगे 'हुनर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून के बच्चे भी स्केट बोर्ड पर दिखायेंगे 'हुनर'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोलर स्केटिंग सीखना चाहने वाले बच्चों के लिए दून में इनडोर रिंक शुरू हो गया है। उद्घाटन के साथ ही यहां सातवीं ओपन स्टेट इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को महंत इंदिरेश अस्पताल के पास पथरीबाग स्थित दून इनडोर रिंक का उद्घाटन उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहता ने किया। मेहता ने कहा कि नए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए यह बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप की शुरुआत
वंदे मातरम की धुन पर अंतरराष्ट्रीय स्केटर यति गुप्ता, ध्रुव वर्मा और विख्यात घई ने प्रस्तुति देकर चैंपियनशिप की शुरुआत की। बालिका वर्ग के एडजस्टेबल के 0-6 आयु वर्ग में देवांशी, 6-8 वर्ग में आशी, 8-10 वर्ग में कणिका जैन, 10-12 वर्ग में श्रुति श्रीवास्तव और 12-14 वर्ग में नताशा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की क्वाड रेस में 0-6 वर्ग में वृत्ति पहले, पेरल दूसरे और अनुभूति तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर यति स्केट्स के अध्यक्ष अमित गर्ग, अरविंद गुप्ता, दिनेश सापता, आशीष रतूड़ी, अमन, मंजू भंडारी, आदित्य राव, डा. प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।