{"_id":"59f89c0d4f1c1b0d698b87fa","slug":"chief-minister-order-for-vigilance-investigation-against-mdda-supervisor","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDDA सुपरवाइजर के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच, सीएम ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MDDA सुपरवाइजर के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच, सीएम ने जारी किए आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एमडीडीए के सुपरवाइजर नीरज भंडारी के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। भंडारी के खिलाफ प्रॉपर्टी के धंधे में लिप्त रहने, अवैध निर्माण को संरक्षण देने और अवैध निर्माण के एवज में पैसे वसूलने समेत कई शिकायतें दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
इस पर कार्रवाई करते हुए ही मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को जांच सौंपी है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री को एमडीडीए सुपरवाइजर की भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थी। शुरूआती जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को सीएम ने विजिलेंस को इसकी जांच सौंप दी।
विज्ञापन
भंडारी एमडीडीए के चर्चित चेहरों में शामिल है। वह लंबे समय से एमडीडीए में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। इस दौरान वह सेक्टर और कार्यालय में तैनात रहा है।
विज्ञापन