फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cheating from the institute in the name of government scheme

सरकारी योजना के नाम पर इंस्टीट्यूट से ठगी

Mon, 30 Aug 2021 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cheating from the institute in the name of government scheme
सरकारी योजना के तहत टेंडर दिलाने के नाम पर दून के एक इंस्टीट्यूट से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एनएसडीसी (नेशनल स्किल डवलपमेंट काउंसिल) का सदस्य बताया था। आरोपी और रकम की मांग कर रहे थे, लेकिन इसी बीच इंस्टीट्यूट के सीईओ ने एनएसडीसी से संपर्क कर लिया। पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन

धोखाधड़ी सुभाष रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के साथ हुई है। सीईओ डॉ. पियूष मित्तल ने बताया कि उनका इंस्टीट्यूट विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के तहत छात्रों को ट्रेनिंग देता है। यह योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार की होती हैं। गत दिनों उन्हें ईएसएससी के नाम से एक ई-मेल आया था। इस मेल में वेबसाइट का एड्रेस भी था। इस वेबसाइट को खोला गया तो एकदम सरकारी वेबसाइट जैसी दिख रही थी। वेबसाइट पर एक टेंडर नोटिस भी था, जिसमें सरदार बल्लभ भाई पटेल यंग ओरिएंटेड स्कीम का जिक्र था। इस टेंडर के तहत 2000 बच्चों को पढ़ाने की बात कही गई थी। इसके लिए 56 हजार रुपये फीस ली गई।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद उन्होंने और रकम की मांग की। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने एनएसडीसी को ई-मेल की तो वहां से जवाब आया। पता चला कि इस तरह का कोई इंस्टीट्यूट उनका मेंबर नहीं है। न ही इस तरह की कोई स्कीम किसी सरकार की ओर से चलाई गई है। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने को शिकायत की। साइबर थाने की जांच के बाद जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसे डालनवाला में ट्रांसफर किया गया। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed