{"_id":"cb43b9765123f9558bdd87e0c1894100","slug":"cheap-onion-potato-available-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस समय और यहां मिलेगा सस्ता आलू-प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस समय और यहां मिलेगा सस्ता आलू-प्याज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों पर काउंटर लगा सस्ता आलू-प्याज बेचने की मुहिम को दूसरे दिन रविवार को झटका लगा। लोगों की भीड़ और मांग को देखते हुए सुबह के वक्त यहां पांच-पांच क्विंटल आलू-प्याज भेजे गए।
विज्ञापन
आधा माल ही खरीदा जा सका
निर्धारित समय तक आधा ही माल खरीदा जा सका। ग्राहकों में बेजारी साफ दिखी। क्वालिटी का मुद्दा ग्राहकों के लिए खासा अहम है। उनकी कम आमद के पीछे यही कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट
विज्ञापन
उधर, लोगों की सुविधा को देखते हुए सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल के अनुसार समय अधिक मिलने से खरीदारों को लाभ होगा।
पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी
इसके साथ ही एक तर्क यह है कि एक परिवार में अगर दोनों लोग काम पर जाते हैं तो उनके पास आलू, प्याज खरीदने के लिए पर्याप्त समय होगा।
मोहकमपुर में आज भी बंद रहेगी
मोहकमपुर स्थित राशन की दुकान में लगाया गया काउंटर बंद रहा। इसकी वजह से संचालक राजा राम का निजी कार्य से बाहर होना था। उन्होंने पहले ही मंडी पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। पदाधिकारी सोमवार को यहां विकल्प देने की बात दोहरा रहे हैं।
रणनीति कर रहे तैयार
पूरी कोशिश की जा रही है कि ग्राहकों को उनके घरों के समीप ही सस्ता आलू, प्याज मुहैया हो सके। इसके लिए रणनीति भी तैयार की जा रही है।
- अजय डबराल, मंडी निरीक्षक
फुटकर में बिक रहा 50-55
जोगीवाला रिंग रोड पर पुलिया नंबर-6 के पास एक फुटकर विक्रेता 50 रुपए किलो प्याज बेच रहा था। मंडी सचिव ने काउंटरों के निरीक्षण के दौरान इस विक्रेता से महंगा बेचने पर सवाल किया तो उसने उल्टा सवाल दागा कि सस्ता कैसे बेचें, आप बता दो। नगर निगम के लाइसेंसिंग को लेकर आगे न बढ़ने से यह दिक्कत पेश आ रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---