फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Token System Fails Amidst Pilgrim Crowds Number of Devotees Crosses 2 Million

Chardham yatra: धामों में तीर्थयात्रियों की भीड़ के आगे टोकन व्यवस्था फेल; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 20 लाख पार

Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 22 May 2026 11:11 PM IST
सार

धामों में भीड़ नियंत्रण व सुगम दर्शन के लिए बीते वर्ष टोकन व्यवस्था लागू की थी। इस बार भी दावा किया था कि टोकन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। लेकिन भीड़ के चलते टोकन व्यवस्था फेल हो गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2026 Token System Fails Amidst Pilgrim Crowds Number of Devotees Crosses 2 Million
चारधाम यात्रा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धामों में भीड़ नियंत्रण करने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ के आगे टोकन व्यवस्था फेल हो गई है। भीड़ का अंदाजा चारधामों में प्रतिदिन दर्शन कर रहे 75 से 80 हजार श्रद्धालुओं से लगाया जा सकता है। 19 अप्रैल से 22 मई तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने धामों में भीड़ नियंत्रण व सुगम दर्शन के लिए बीते वर्ष टोकन व्यवस्था लागू की थी। इस बार भी दावा किया था कि टोकन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। तीर्थयात्रियों को दर्शन करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


धामों के कपाट खुलने से ही भीड़ लगातार बढ़ रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ में टोकन काउंटर लगाए गए हैं। लेकिन भीड़ के चलते टोकन व्यवस्था फेल हो गई है। टोकन वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई बार वहां पर श्रद्धालुओं के बीच धक्का मुक्की की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बारिश, मैदान में गर्मी बरकरार

पर्यटन विभाग की ओर से गंगोत्री धाम में बस अड्डे और यमुनोत्री धाम में घोड़ा पड़ाव पर टोकन काउंटर लगाए गए हैं। केदारनाथ धाम में मंदिर से पहले टोकन काउंटर स्थापित है। जबकि बदरीनाथ धाम में टोकन व्यवस्था नहीं है। अधिक भीड़ होने के कारण कई यात्री बिना टोकन ही दर्शन के लिए निकल जा रहे हैं।

उत्तरकाशी के जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि टोकन काउंटर और मंदिर के बीच पैदल दूरी के कारण कई लोग टोकन होने के बावजूद भी देरी से दर्शन कर पाते हैं। इसको व्यवस्थित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत ने बताया कि केदारनाथ में टोकन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed