फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2024 One pilgrim died in Kedarnath, 86 people have lost their lives during the yatra so far

Chardham Yatra: केदारनाथ में एक तीर्थयात्री की मौत, यात्रा के दौरान अब तक गई 86 की जान

Thu, 06 Jun 2024 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Jun 2024 08:53 PM IST
सार

Chardham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 86 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2024 One pilgrim died in Kedarnath, 86 people have lost their lives during the yatra so far
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा पर आए एक यात्री की गुरुवार को मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक केदारनाथ धाम में अब तक सबसे ज्यादा 42 यात्रियों की जान गई है। वहीं, चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 86 यात्रियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर

विज्ञापन

केदारनाथ: यात्रा की रफ्तार हुई कम, अब 20 हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे
केदारनाथ यात्रा की रफ्तार कम होने लग गई है। अब प्रतिदिन 20 हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। जून के पहले पांच दिन बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम में 101588 श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं, जबकि कपाट खुलने के बाद से धाम में अब तक कुल 690348 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

मई में 22 दिन की यात्रा में रिकार्ड 588790 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। अब जून के पहले पांच दिन यात्रा पूरी तरह से नियंत्रित नजर आई। इस दौरान प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ पहुंचकर दर्शन किए। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि जून के पांच दिनों में 101588 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया है। बालभोग के समय में परिवर्तन के बाद से यात्रा को व्यवस्थित करने में मदद मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed