{"_id":"66615e11bf6a3c265c0d416a","slug":"uk-lok-sabha-election-results-2024-bjp-state-president-mahendra-bhatt-press-conference-after-victory-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हरिद्वार-गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से रहा जीत का कम अंतर
Thu, 06 Jun 2024 12:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:38 PM IST
सार
भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। 90 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होने के साथ ही विकसित भारत का निर्माण और विकसित उत्तराखंड के आगे बढ़ने का जनादेश है। यह जनादेश परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार को खत्म करने वाला है।
विज्ञापन
कहा कि यह आंकड़े संतोष जनक और तुलना करने वाले हैं। 2022 के विधानसभा मुकाबले में 61 विधानसभा मेंआगे रहे हैं। जबकि 14 अधिक जीती है। टिहरी सांसद चौथी बार लगातार जीती हैं। अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा तीसरी बार लगातार जीते हैं। नैनीताल सांसद अजय भट्ट भी दूसरी बार लगातार जीते हैं। हरिद्वार और गढ़वाल में नए प्रत्याशी की वजह से जीत का अंतर कम रहा है।
विज्ञापन
UK Lok Sabha Election Result: पांच में मारा जीत का पंच, मगर 10 में फूला दम...ये बने अभेद दुर्ग
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि जिन 10 विधानसभाओं में हम हारे हैं उन सीटों की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। 90 प्रतिशत से अधिक वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 70 प्रतिशत से अधिक वोट वाली विधानसभा के विधायक को भी सम्मानित किया जाएगा।