फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   champions 'poor' Contractors earn millions every day

रोज लाखों कमाते हैं चैंपियन के ये ‘गरीब’ ठेकेदार

Sat, 05 Oct 2013 09:39 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Oct 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
champions 'poor' Contractors earn millions every day

उत्तराखंड वन विकास निगम की गवर्निंग बॉडी पर भी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की दबंगई काबिज है। निगम ने चैंपियन के दबाव में प्रदेश की नदियों पर कांटा लगाने वाले ठेकेदारों को ठेका पूरा होने के बावजूद पुराने रेट पर ही पांच साल तक का विस्तार दे दिया।

विज्ञापन


हर रोज लाखों का चोखा धंधा
खास बात यह है कि चैंपियन ने यह कहकर निगम की टेंडर प्रक्रिया निरस्त की थी कि ‘गरीब’ ठेकेदारों के लिए टेंडर शर्त पूरी करना संभव नहीं होगा। जबकि सचाई यह है कि ये गरीब ठेकेदार खनन सामग्री से भरे वाहनों का वजन करके ही हर रोज लाखों का चोखा धंधा करते हैं।
विज्ञापन


निगम सूत्रों की मानें तो खनन शुरू होने के बाद पूरे प्रदेश में हर रोज 12 हजार ट्रक खनन सामग्री लेकर निकलते हैं। इनमें से छह हजार तो सिर्फ गौला नदी से आते हैं। निगम इन ठेकेदारों को प्रति ट्रक सात से 19 रुपए तक देता है। इस तरह सिर्फ गौला में ही कांटा ठेकेदार हर रोज 96000 रुपए कमा लेता है (निगम का हिस्सा शामिल नहीं है)। ऐसे में चैंपियन का इन ठेकेदारों के प्रति दिलचस्पी दिखाना सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जिम्मेदार नहीं
सूत्रों की मानें तो चैंपियन के कदम पर वन विकास निगम के अधिकारियों में सख्त नाराजगी है। राजनीतिक दबाव के चलते वे कुछ भी खोलकर बोल नहीं रहे। हालांकि, खनन शुरू कराने के संबंध में भी उनका रवैया उदासीन बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि निगम अधिकारियों ने गवर्निंग बॉडी को लिखित में दे दिया है कि अगर कांटों को पुराने ठेकेदारों को ही देने से निगम को राजस्व नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी वे नहीं लेंगे।


ये हैं ठेकेदार और ये हिस्सा
स्थान - ठेकेदार - प्रति ट्रक दर- निगम का हिस्सा - ठेकेदार का हिस्सा
  • देहरादून - मुकेश अरोड़ा - 30 रुपए - 23.10 - 06.90
  • कोसी दाबका - संगम धर्मकांटा सोसाइटी - 25 रुपए - 09.00 - 16.00
  • नंधौर - संगम धर्मकांटा सोसाइटी - 25 रुपए - 09.60 - 15.40
  • गौला - आंचल धर्मकांटा ओनर्स सोसाइटी - 25 रुपए - 09.00 - 16.00
  • शारदा - शारदा धर्मकांटा संचालन समिति - 25 रुपए - 07.00 - 18.00
  • गंगा - हरिद्वार हल्द्वानी ओनर्स सोसाइटी - 30 रुपए - 11.00 - 19.00
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed