{"_id":"a77493205d64ca51214c95034bfc2951","slug":"chakrata-road-re-devoplment-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और साकेत के खिलाफ जमकर लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और साकेत के खिलाफ जमकर लगे नारे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में चकराता रोड के रि-डेवलपमेंट प्लान के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को चकराता रोड से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले निकाले गए जुलूस में सरकार, साकेत बहुगुणा और एमडीडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया गया कि सरकार बिल्डरों के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त झरना कामठान को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि वह किसी भी हालत में रि-डेवलपमेंट प्लान को लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि चकराता रोड रि-डेवलपमेंट प्लान पर राजधानी की सभी व्यापार एसोसिएशनें सरकार के विरुद्ध एकजुट हो गई हैं। व्यापारियों ने 23 अक्तूबर को दून बंद का ऐलान किया है। सरकार के निर्णय वापस न लेने पर प्रदेशभर में बंद की चेतावनी दी गई है।
130 पदाधिकारी बैठक में पहुंचे
रविवार को गीता भवन में दून की व्यापारी एसोसिएशनों के 130 पदाधिकारी बैठक में पहुंचे। दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नांगलिया की अध्यक्षता में बैठक में सरकार की विस्थापन नीति का विरोध का निर्णय हुआ। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को दो दिसंबर 2011 को जारी जीओ के अनुरूप ही कार्रवाई करनी चाहिए।
यह जीओ चकराता रोड के व्यापारियों और सरकार के बीच समझौते के बाद जारी किया गया था। आरोप लगाया गया कि सरकार बिल्डरों के दबाव में काम कर रही है। तय हुआ कि सोमवार को व्यापारी प्रभात सिनेमा से कलेक्ट्रेट तक जुलूस लेकर जाएंगे।
व्यापारियों को समर्थन
डीएम के जरिये सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने 23 अक्तूबर को दून बंद का ऐलान किया। इस दौरान शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने भी व्यापारियों को समर्थन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रभाकर, चकराता रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष शशिकांत गोयल, इंदिरा मार्केट अध्यक्ष गुरवीर सिंह ने विचार रखे। संचालन महामंत्री अमरजीत सिंह आनंद ने किया।
पटेलनगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पेट्रोल पंप एसोसिएशन अध्यक्ष अमरजीत सेठी, कैमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज मित्तल, इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कपड़ा कमेटी अध्यक्ष अनिल गुप्ता, आतिश शर्मा, सतनाम सिंह, आनंद उनियाल, योगेश सूरी, काशी खंडूजा, राजीव जैन, अनु जैन आदि मौजूद रहे।