{"_id":"b5c32c7bc3dd4f67602a727f60488f68","slug":"cgm-tells-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भी बताएंगे, सीजीएम साहब बताएंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो भी बताएंगे, सीजीएम साहब बताएंगे!
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों जल संस्थान में जिस अधिकारी को देखो, सबकी जुबान पर एक ही शब्द कि जो भी बताएंगे सीजीएम साहब बताएंगे, वरना वो हमसे नाराज हो जाएंगे। दरअसल, संस्थान के सीजीएम को मीडिया से बातचीत करने का कुछ ज्यादा ही शौक है या फिर कहिए कि अपना रूबाब दिखाने के लिए वे ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
अनुमति की जरूरत
वजह जो भी हो लेकिन किसी भी अधिकारी को मीडिया से बात करने के बदले डांट ही मिलती है। यही नहीं संस्थान की हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत वाला रजिस्टर तक देखने के लिए सीजीएम साहब की अनुमति की जरूरत हो गई है। उन्होंने साफ कहा है कि जिसे भी ये रजिस्टर देखना हो पहले मुझसे बात करे। आखिर ये सीजीएम साहब साबित क्या करना चाह रहे हैं। शहर की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था की स्थिति तो पहले ही सबके सामने है सीजीएम साहब।
विज्ञापन
