फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cctv footage of doctor in haridwar

इंटर्न-डॉक्टर के बीच धक्का,थप्पड़ और फिर चली चप्पल और इसके बाद...

Tue, 11 Apr 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार 
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार  Updated Tue, 11 Apr 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
cctv footage of doctor in haridwar

सीसीटीवी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में प्रशिक्षु महिला डाक्टर और वरिष्ठ डाक्टर एके पालीवाल के बीच हुए विवाद का सच सामने ला दिया है। पहले महिला प्रशिक्षु डाक्टर ने सीनियर डाक्टर को धक्का दिया था, फिर सीनियर डाक्टर ने प्रशिक्षु को थप्पड़ जड़ दिया था।

विज्ञापन


तब  प्रशिक्षु ने सीनियर डाक्टर को कई चप्पलें जड़ दी थी। सीसीटीवी से हकीकत सामने आने पर सीएमएस आरती ढौंडियाल ने प्रशिक्षु डाक्टर सहित, डा. एके पालीवाल, डा. केके करौली और फार्मासिस्ट गीता से स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशिक्षु डाक्टर सोमवार को अस्पताल नहीं आई। 
विज्ञापन


दिन भर इस मामले को लेकर गहमागहमी का माहौल रहा। रविवार को इमरजेंसी में तैनात रही महिला फार्मासिस्ट गीता का इंटर्नशिप कर रही महिला प्रशिक्षु डाक्टर से विवाद हो गया था। फार्मासिस्ट का आरोप था कि रात्रि आठ बजे ड्यूटी खत्म होने से पहले ही प्रशिक्षु डाक्टर जा रही थी। इसी बीच पहुंचे सीनियर डाक्टर एके पालीवाल से भी प्रशिक्षु की तू तू मैं मैं हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि प्रशिक्षु डाक्टर ने सीनियर डाक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। सोमवार सुबह जब इमरजेंसी कक्ष में लगे सीसीटीवी की फुटैज को खंगाली गई तो हकीकत सामने आ गई। दरअसल, इमरजेंसी कक्ष के गेट पर प्रशिक्षु डाक्टर और डा. पालीवाल के बीच नोकझोंक हो रही थी और फिर प्रशिक्षु ने सीनियर डाक्टर को धक्का दिया।
 

चलता रहा दंगल, डाक्टर देखते रहे मरीज    

cctv footage of doctor in haridwar
​जिस पर  सीनियर डाक्टर ने प्रशिक्षु को थप्पड़ जड़ दिया। तब प्रशिक्षु चप्पल उतारकर सीनियर डाक्टर पर पिल गई। इस हकीकत के सामने आने पर सीएमएस आरती ढौंडियाल ने प्रशिक्षु डाक्टर सहित डा. एके पालीवाल, डा. केके करौली और फार्मासिस्ट गीता से स्पष्टीकरण मांगा है।

दिलचस्प बात ये है कि जब इमरजेंसी में यह दंगल चल रहा था तब वहां तैनात रहे डा. केके करौली शांत स्वभाव से मरीज देखने में व्यस्त थे। वे एक मरीज का ब्लड प्रेशर चेक कर रहे थे और मानों उन्हें जैसे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है। डाक्टर के इस हावभाव को देखकर हर कोई दंग रह गया।      
कोई लिखित में सूचना नहीं मिली है। कल सूचना मिलने पर पुलिस गई थी लेकिन कोई शिकायत किसी पक्ष ने नहीं की है।
- पंकज देवरानी, एसएसआई कोतवाली हरिद्वार,

इमरजेंसी में शोर होने पर मै मौके पर पहुंचा था। दोनों लोगों के बीच विवाद होने पर मैने समझाने का प्रयास किया तो प्रशिक्षु ने मेरे ऊपर हाथ छोड़ दिया। आरोपी के महिला होने के नाते मै चुप रहा।
- डा. एके पालीवाल

प्रशिक्षु बीएएमएस डाक्टर पहले भी अस्पताल में अभद्रता कर चुकी है। पहले भी चेतावनी दी गई थी। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज निकवाई जा रही है। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
- डा. आरती ढौंढियाल, सीएमएस जिला अस्पताल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed