फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CCTV camera for republic day parade.

गणतंत्र दिवस: CCTV से होगी अफसरों की निगरानी

Wed, 20 Jan 2016 03:05 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 20 Jan 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera for republic day parade.

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में अफसरों की हाजिरी सीसीटीवी कैमरों से लगेगी। समारोह में अफसर कितने वक्त मौजूद रहे, इस पर भी कैमरे की नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मुख्य सचिव को भेजी जाएगी। समारोह से गायब रहने वाले अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन


सभी को शामिल होने के निर्देश
दून के परेड ग्राउंड समेत अन्य जिला मुख्यालयों पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों से अक्सर तमाम अधिकारियों के नदारद रहने की शिकायत रहती है। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने और शत प्रतिशत मौजूदगी सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को भी यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, विभागाध्यक्षों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होना है। जिला प्रशासन द्वारा आजकल इसकी तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से इस बारे में दिशा-निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी पूरी
परेड ग्राउंड में मुख्य समारोह के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मुख्य सचिव को उपलब्ध कराई जानी है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का फायदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed