फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   carelessness of municipal corporation

नगर निगम की लापरवाही दे रही डेंगू को न्यौता

Sat, 05 Oct 2013 09:53 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Oct 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
carelessness of municipal corporation

डेंगू की बीमारी के बाद अब कूड़ा उठान न नहीं होने से देहरादून वासियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन


लोगों का चलना तक दूभर
सड़कों पर कूड़े के ढेर इस कदर बढ़ गए हैं कि आम लोगों का चलना तक दूभर हो गया है। वहीं शुक्रवार दोपहर को हुई बारिश से बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। नगर निगम और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट की ‘रार’ आम लोगों पर भारी पड़ रही है।

पढ़ें, मच्छर का VIP 'डंक', मंत्री हरक सिंह को डेंगू
विज्ञापन


असल में, सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़ा अधिक हो गया है। ऐसे में कूड़ा उठाने वाले वाहन ग्राउंड तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण कंपनी ने कूड़े को डंप करने का काम स्थगित कर रखा है। घरों में तो डोर-टू-डोर वाहन आ रहे हैं, लेकिन यह छोटे वाहन जहां पर कूड़ा डंप करते हैं, वहां से ट्रेंचिंग ग्राउंड तक कूड़े की सप्लाई करने वाले बड़े वाहन नहीं जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल कूड़ा उठाने का करार हुआ
इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार और डीवीडल्यूएम कंपनी के सीईओ सिद्घार्थ जैन की वार्ता हुई, जिसमें एमएनए ने कंपनी को ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई करने को कहा, लेकिन सीईओ सिद्घार्थ जैन ने इससे इंकार कर दिया।

उन्होंने एमएनए को बताया कि निगम और उनकी कंपनी के बीच केवल कूड़ा उठाने का करार हुआ है। ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई का नहीं।

पढ़ें, डेंगू रोगी बढ़े, प्लेटलेट्स का स्टॉक घटा


कूड़ा न उठने से डालनवाला, धर्मपुर, नेहरूकालोनी, चुक्खुवाला, चकराता रोड समेत शहर के अधिकांश क्षेत्र, कालोनियां और सड़के कूड़े के ढेर से अटे पड़े हैं। शुक्रवार शाम को शहर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश से समस्या और गंभीर हो गई है।

कंपनी की हो रही मानिटरिंग
शहर में जहां पर भी कूड़े का ढेर लगा है। उसकी फोटोग्राफी कराकर कंपनी के उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें पता चल सके कि दून में कंपनी कितने पानी में है। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कंपनी की अब मॉनिटरिंग की जा रही है।

निगम को कुछ माह पहले ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई के लिए दस लाख रुपए मिले थे। वहीं जिलाधिकारी ने भी पूर्व में ही सफाई करने के निर्देश दिए। बावजूद इसके ग्राउंड की सफाई नहीं की गई।
- सिद्घार्थ जैन, सीईओ

कंपनी लापरवाही कर रही है, हालांकि हमने शुक्रवार से ट्रेंचिंग ग्राउंड में जेसीबी लगा दिया है। जल्द ही कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा।
- अशोक कुमार, एमएनए

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed