{"_id":"fea659e1d16f3b03af0de7fd1f88ffc0","slug":"car-accident-in-joshimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो अलकनंदा में गिरी, एक की मौत, चार लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो अलकनंदा में गिरी, एक की मौत, चार लापता
अमर उजाला, पीपलकोटी (चमोली)
Updated Fri, 28 Feb 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली से जोशीमठ जा रही एक ऑल्टो कौडिया चाडा स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ का यात्रा मार्ग तैयार होना बड़ी चुनौती
कार में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि वाहन में सवार चार लोग लापता हैं। पुलिस चारों की खोजबीन में जुट गई है।
नहीं मिला चार का पता
बृहस्पतिवार रात आठ बजे चमोली से जोशीमठ जा रही एक ऑल्टो कार बदरीनाथ हाईवे पर कौडिया चाडा नामे तोक पर अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा में जा गिरी।
पढ़ें, सेना में नौकरी पाना है तो अपनाएं ये तरीके
विज्ञापन
दुर्घटना में बेलागढ़ (तपोवन) निवासी अनूपम डोभाल (23 पुत्र चक्रधर डोभाल) की मौके पर मौत हो गई। जबकि तपोवन निवासी विक्रम सिंह केरणी (26, पुत्र स्व. रुद्र सिंह केरणी), लोकेश थपलियाल (23, पुत्र अनुसूया प्रसाद थपलियाल) तथा ढाक निवासी दीपक थपलियाल (24, पुत्र चंद्रशेखर थपलियाल), अभिषेक झिंक्वाण (12 साल, पुत्र रघुवीर झिंक्वाण, ग्राम लंगसी जोशीमठ) का कुछ पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
एक दिन बाद दुर्घटना की जानकारी
डीएसपी मुन्ना लाल चौहान का कहना है कि वाहन बृहस्पतिवार रात को दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हाईवे पर आवाजाही न होने और आस-पास आबादी न होने के कारण दुर्घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने दी।
पढ़ें, अवैध संबंध के चलते मार दिया गया छंगा
उन्होंने कहा कि वाहन में सवार एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य चार लोगों की ढूंढ़खोज जारी है।