{"_id":"52e8df32d5d5fb85b42c671fef70b5bd","slug":"cabinet-meeting-in-churiyala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कैबिनेट की बैठक नहीं, पिकनिक और ड्रामेबाजी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कैबिनेट की बैठक नहीं, पिकनिक और ड्रामेबाजी'
ब्यूरो / अमर उजाला, चुड़ियाला
Updated Thu, 30 Jul 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ उत्तराखंड की कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री योजनाओं का खाका खींचते रहे, वहीं भाजपा ने इस बैठक को कांग्रेस की पिकनिक और ड्रामेबाजी करार दिया।
विज्ञापन
चुड़ियाला के सीएमडी इंटर कॉलेज में अंदर बैठक चल रही थी, लेकिन बाहर किसान, बेरोजगार और प्रतिपक्ष के लोग धरना-प्रदर्शन करते रहे। मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शनकारियों से जूझते हुए पुलिसकर्मियों से जोर आजमाइश और नोकझोंक होती रही। भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट की बैठक को पिकनिक और ड्रामेबाजी करार दिया, साथ ही प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक के दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तेज्जुपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। गन्ना भुगतान, मुआवजा और धान खरीद केंद्रों की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश में पुलिसकर्मियों से जोर आजमाइश भी होती रही। बाद में मुख्यमंत्री ने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद आजम, महकार सिंह आदि किसान नेताओं को आयोजन स्थल में बुलाया। जिससे हंगामा कुछ शांत हुआ।
इसके साथ्ा ही गुस्साए बेरोजगारों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चुड़ियाला में कैबिनेट की बैठक को राजनीतिक स्टंट बताया। बेरोजगारों को काबू कर दूर ले जाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।