{"_id":"dc915a1d3da9bafdc76a689605c29305","slug":"by-election-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा की दो सीटों पर 6 माह के भीतर उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा की दो सीटों पर 6 माह के भीतर उपचुनाव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 02 Jun 2014 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने डोईवाला व सोमेश्वर विधानसभा सीट के रिक्त होने की अधिकृत सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग व उत्तराखंड सीईओ दफ्तर को भेज दी है।
विज्ञापन
स्पीकर द्वारा बीते शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को सूचना भेजने के साथ ही डोईवाला व सोमेश्वर विधानसभा सीट रिक्त घोषित हो गई है।
अब छह महीने के भीतर इन दोनों सीटों पर उप-चुनाव कराना संवैधानिक तौर पर जरूरी हो गया है। इन दोनों सीटों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग भी जल्द ही रिक्ति की अधिसूचना जारी करेगा।
विज्ञापन
विधायकों ने दिया इस्तीफा
हरिद्वार संसदीय सीट से सांसद चुने जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने डोईवाला विधानसभा सीट से विगत 29 मई को इस्तीफा दिया था।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद अजय टम्टा ने विगत 27 मई अपनी सोमेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।
छह माह के भीतर होंगे चुनाव
विगत शुक्रवार को स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने निशंक व टम्टा का इस्तीफा स्वीकार करते ही बीते शुक्रवार को दोनों सीटें रिक्त होने की अधिकृत सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेज दी है।
विज्ञापन
साथ ही राज्य सीईओ दफ्तर को भी अवगत करा दिया है। अब इन दोनों सीटों पर छह माह के भीतर उप-चुनाव कराना संवैधानिक बाध्यता होगी।