फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSP expelled three leader in uttarakhand.

उत्तराखंड: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन को बसपा ने किया निष्काषित

Fri, 18 Sep 2015 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Sep 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
BSP expelled three leader in uttarakhand.

बसपा नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम की गाड़ी से बरेली में एक करोड़ से अधिक की नगदी पकड़े जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि बसपा की प्रदेश इकाई में बड़ा उलट-फेर कर दिया गया है।

विज्ञापन


हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए छत्रपाल सिंह और वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के लक्सर से घोषित प्रत्याशी महिपाल सिंह और पिरानकलियर के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि तीनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही छत्रपाल सिंह को बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर ज्वालापुर निवासी सतीश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

नसीमुद्दीन स‌िद्दीकी ने ‌क‌िया था प्रत्याशी घोष‌ित

BSP expelled three leader in uttarakhand.

पार्टी की ओर से पिछले साल रुड़की में रैली का आयोजन कर लक्सर विधानसभा सीट से पनियाला गांव निवासी महिपाल सिंह को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए और विगत 13 जुलाई को पिरानकलियर में आयोजित रैली में सुरेंद्र सिंह सैनी को पिरानकलियर, मुफ्ती रियासत को खानपुर और मुल्कीराज को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बसपा के प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने घोषित किया था।

पिछले कई दिनों से आशंकाएं जताई जा रही थी कि बसपा कुछ प्रत्याशियों को बदल सकती है। यह आशंकाएं सही साबित हुई और पिरानकलियर और लक्सर के घोषित प्रत्याशी केवल बदले ही नहीं बल्कि उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश स्वीकार

BSP expelled three leader in uttarakhand.

इस संबंध में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश उन्हें स्वीकार है। उन्होंने कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे पार्टी को नुकसान पहुंचे। वह हमेशा पार्टी की बेहतरी के लिए सोचते रहेंगे।

पार्टी हाईकमान को भ्रमित किया
चौधरी महिपाल सिंह का कहना है कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उत्तराखंड में पार्टी को कुछ लोगों के हाथ बेच दिया है। वही नेता पार्टी हाईकमान को गलत सूचनाएं देकर भ्रमित कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से मुलाकात कर उन्हें सही स्थिति से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed