{"_id":"5b2148de4f1c1bf26e8b7e3a","slug":"british-mountaineers-climb-chaukhamba-1-snow-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश पर्वतारोहियों ने किया चौखंबा-1 हिमशिखर पर आरोहण, चार साल बाद पहुंचा कोई दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश पर्वतारोहियों ने किया चौखंबा-1 हिमशिखर पर आरोहण, चार साल बाद पहुंचा कोई दल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
British Mountaineers
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में समुद्र सतह से 7138 मीटर ऊंचे चौखंबा-1 शिखर पर सफलतापूर्वक आरोहण कर ब्रिटिश पर्वतारोहियों का दल गंगोत्री लौट आया है। दल ने माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एजेंसी की मदद से चोटी पर आरोहण किया।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के बाद यह पहला दल है, जिसे इस चोटी पर आरोहण करने में सफलता हासिल हुई है। एजेंसी के संयोजक जयेंद्र राणा ने बताया कि बीते 20 मई को ब्रिटिश पर्वतारोहियों का चार सदस्यीय पर्वतारोही दल टीम लीडर मैलकम नील बास के नेतृत्व में चौखंबा-1 (7138) पर आरोहण के लिए उत्तरकाशी से रवाना हुआ था। दल में लीडर के साथ गाई बुखिंघम, पॉल माइकल व हैमिश फ्रॉस्ट शामिल थे।
विज्ञापन
दल ने गंगोत्री, भोजवासा, गोमुख, तपोवन होते हुए सुंदरवन के पास बेस कैंप स्थापित किया। इससे आगे एडवांस बेस कैंप और समिट कैंप स्थापित कर दल में शामिल तीन पर्वतारोहियों ने 10 जून की तड़के शिखर पर आरोहण में सफलता हासिल की, जबकि हैमिश फ्रॉस्ट कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते समिट कैंप से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
बुधवार को गंगोत्री लौटे दल में शामिल पर्वतारोहियों ने बताया कि अभियान के दौरान उन्हें भारी बर्फबारी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सफलता हासिल की। एजेंसी संचालक ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2014 में एक पर्वतारोही दल ने शिखर पर आरोहण किया था। इसके बाद से अभी तक कोई दल सफल नहीं हो पाया था। दल में एजेंसी का गाइड अनूप तमांग आदि शामिल थे।