फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bride Abscond On Marriage Day in kashipur

दूल्हा कर रहा था बरात की तैयारी, फेरों से पहले ही दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम...

Tue, 04 Feb 2020 01:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Bride Abscond On Marriage Day in kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इधर दूल्हा बरात लाने की तैयारी कर रहा था और उधर दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया कि घरवाले भी परेशन हैं। राजस्थान से शादी करने परिवार के साथ उत्तराखंड के काशीपुर पहुंची दुल्हन फेरों से पहले ही फुर्र हो गई। दुल्हन के पिता की सूचना पर पुलिस ने तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


काशीपुर निवासी एक व्यक्ति के सबसे छोटे बेटे की शादी राजस्थान निवासी युवती के साथ दो फरवरी को तय हुई थी। शादी के लिए दुल्हन का परिवार काशीपुर ही आ गया था। दुल्हन का परिवार आईटीआई थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में रुका था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक फरवरी को रिंग सेरेमनी और महिला संगीत का कार्यक्रम था। अगले दिन शाम को बारात आनी थी। इसको लेकर वर पक्ष के लोग बारात चढ़त की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच दुल्हन रिसॉर्ट से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। रहस्यमय ढंग से लापता होने से ऐन पहले वह रिसॉर्ट में ही झूला-झूल रही थी। जब तक वह पकड़ में नहीं आती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

बताया जा रहा है कई मेहमान शादी में शामिल होने रिसॉर्ट पहुंचे, लेकिन वहां रिसॉर्ट की लाइटें बंद देख वापस लौट गए। मामले की सच्चाई पता चलने पर दुल्हन का परिवार रात में ही वापस लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed