{"_id":"76bbe2a06a47f5c8d31f303d582c1dc7","slug":"brang-badri-kedar-committee-says-tarun-vijay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरी-केदार समिति हो भंगः तरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी-केदार समिति हो भंगः तरुण
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 13 Sep 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने सरकार पर धार्मिक स्थलों के सरकारीकरण का आरोप लगाते हुए ऐसी व्यवस्थाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कुरूड़ से वेदनी तक 11 दिनी लोकजात यात्रा में श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की सुविधा न देने का आरोप लगाया।
पढें, पूजा शुरु हो ना हो...शुरु हुई नेताओं की 'नौटंकी'
प्रशासन ने नहीं दी मदद
भाजपा नेता और उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद तरुण विजय ने जीएनवीएन के यात्री विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकजात में चांदपुर गढ़ी से लेकर आईटीबीपी की शौर्य छंतोली शामिल रही।
विज्ञापन
बंगलूरू, कलकत्ता, मुंबई तथा दिल्ली के पर्यटक ग्रुपों और पांच हजार से अधिक लोगों ने इस यात्रा में प्रतिभाग किया। इतनी बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के लिए कुरूड़ से लेकर वेदनी तक के पड़ावों में प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई।
विज्ञापन
पढें, सरकार को महंगी पड़ गई केदारनाथ पूजा
भंग हो बदरी-केदार समिति
उन्होंने बदरी-केदार मंदिर समितियों को भंग कर इन समितियों के सरकारीकरण पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता के हाथ में मंदिरों की सुरक्षा तथा उनके आयोजनों का जिम्मा आना चाहिए।
उन्होंने राजजात को राजनैतिक शिकंजों से मुक्त रखने तथा इस यात्रा क्षेत्र को राष्ट्रीय वार्षिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की जरूरत बताई।