फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy was delivered from the ramdev's factory now missing

रामदेव की फैक्ट्री से छुड़ाया गया युवक लापता

Sat, 26 Oct 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 26 Oct 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
boy was delivered from the ramdev's factory now missing

पतंजलि में बंधक बनाया पूर्व कर्मी नितिन त्यागी और उसके दादा रुड़की में अपने रिश्तेदार के घर से लापता हो गए हैं। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


नितिन त्यागी तब चर्चा में आया था जब पुलिस ने उसे पतंजलि से बरामद किया था। नितिन ने रामदेव के भाई रामभरत पर बंधक बनाकर तीन दिन से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पढें, वाह! 'भेजा' है या कम्प्यूटर, तोड़ डाले नेशनल रिकार्ड


दादा सोमदत्त भी साथ
मुजफ्फरनगर के रई गांव का निवासी नितिन त्यागी पुलिस द्वारा मुक्त कराए जाने के बाद से रुड़की सिविल लाइंस निवासी अपने रिश्तेदार हरपाल त्यागी के घर रुका था। उसके दादा सोमदत्त भी उसके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा सोमदत्त की गुमशुदगी दर्ज
हरपाल त्यागी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को नितिन का एक और रिश्तेदार उनके घर पर आया था। वह नितिन और उसके दादा को खाना खिलाने के लिए बाहर ले गया था। लेकिन, उसके बाद से दोनों लापता हैं।

पढें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित, कुर्की के निर्देश

हरपाल के मुताबिक जिस रिश्तेदार के साथ दोनों गए थे वह शुक्रवार सुबह अपनी बाइक लेने के लिए उनके घर भी आया था। लेकिन, दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसबीर पुंडीर ने बताया कि पुलिस ने हरपाल त्यागी की तहरीर पर नितिन त्यागी और उसके दादा सोमदत्त की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

पांचवें दिन भी रामभरत का सुराग नहीं
योगगुरु रामदेव के भाई रामभरत की तलाश में पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। दावा किया गया है कि पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा, देहरादून, यूपी आदि में कई स्थानों पर छापामारी की है।


पढें, गजब! IMA में फर्जीवाड़े का खुलासा पीछे, भर्ती पहले

रामभरत पर पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी को बंधक बनाकर मारने-पीटने का आरोप है। रामभरत की गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस ने दावा किया है कि उसे मामले में कुछ अहम सुराग लगे हैं। फिलहाल तो रामभरत पुलिस की पहुंच से दूर है।

औद्योगिक इकाइयों पर पैनी नजर
वैसे पुलिस रामदेव की सभी औद्योगिक इकाइयों पर पैनी नजर रख रही है। दूसरे दिन भी हरिद्वार में पतंजलि की सभी इकाइयों पर पुलिस ने छापे मारे।

उल्लेखनीय है कि पतंजलि के पूर्व कर्मचारी नितिन त्यागी निवासी रेई थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर को तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने को मामले में 21 अक्तूबर को थाना कनखल में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed