फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   book launch of retd justice rajesh tandon.

भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई बड़ा हथियार

Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
book launch of retd justice rajesh tandon.

राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल ने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हथियार साबित हुआ है। आरटीआई ने सरकारी विभागों से सूचनाएं लेने की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन की दो पुस्तकों का आयोग के कार्यालय में विमोचन हुआ। वक्ताओं ने आरटीआई की विशेषताएं भी बताई। ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ पर लिखी पुस्तक का विमोचन सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल और एसएस रावत ने किया।
विज्ञापन


मददगार साबित होगी पुस्तक
सूचना आयुक्तों ने कहा कि यह पुस्तक न्यायाधीशों, लोक सूचना अधिकारियों, आरटीआई एक्टिविस्ट और आमजन के लिए मददगार साबित होगी। इसी तरह, न्यायमूर्ति टंडन की दूसरी पुस्तक ‘अरबन बिल्डिंग एंड एविक्सन एक्ट’ का विमोचन न्यायमूर्ति ब्रह्म सिंह वर्मा, न्यायमूर्ति बीसी कांडपाल, न्यायमूर्ति एमएम घिल्डियाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति टंडन ने बताया कि यह अरबन बिल्डिंग एंड एविक्सन एक्ट का छटा संस्करण है। इसमें किराए से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न निर्णयों का विवरण है। पुस्तक में एक्ट की विशेषता के बारे में भी विस्तृत जानकारी है।


इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष न्यायाधीश बलबीर प्रसाद, मानवाधिकार आयोग के निबंधक सुनील कुमार गुप्ता, समाजसेवी श्याम सुंदर गोयल, आरटीआई एक्टिविस्ट भूपेंद्र कुमार, अजय सक्सेना, अनिल गोयल, विक्रम पुंडीर, मदन रावत, वैभव कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed