फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boat in tehri lake

टिहरी झील में फंसी बोट, अटकी रहीं 50 जानें

Sun, 07 Sep 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 07 Sep 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
boat in tehri lake

शनिवार शाम चिन्यालीसौड़ से देवीसौड़ जा रही दो मोटर बोट पर टिहरी झील के बीच में एक लकड़ी फंस गई। बोट में सवार दिचली और गमरी पट्टी के करीब 50 लोगों की सांसे अटकी रहीं। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑपरेटरों ने किसी तरह दोनों बोटों को झील के किनारे पहुंचाया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


देवीसौड़ पुल के टिहरी झील में समाने के बाद से दिचली और गमरी पट्टी के 42 गांव के ग्रामीणों के लिए चिन्यालीसौड़ से देवीसौड़ तक बोट का संचालन हो रहा है। शनिवार शाम साढ़े सात बजे भी दिचली-गमरी के पट्टी के करीब 50 लोग दो बोटों में सवार होकर चिन्यालीसौड़ से देवीसौड़ जा रहे थे कि बीच झील में अचानक बोटें लकड़ी के लपेटे में आकर फंस गई।
विज्ञापन


बोटों के बीच झील में खड़ी होने से सवार लोगों में हड़कंप मच गया। बोट आपरेटरों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह बोट देवीसौड़ वाले छोर तक पहुंचाई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा

boat in tehri lake
मोटर बोट में सवार बधाण गांव के महावीर असवाल, दिनेशचंद, जगवीर, देवीसौड़ की उमा देवी, पुष्पा रमोला ने बताया कि बोट के बीच झील में फंसने से सब लोग घबरा गए थे, लेकिन ऑपरेटरों की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। उन्होंने मोटर बोट संचालन स्थल देवसौड़ तथा चिन्यालीसौड़ में लाइट की व्यवस्था करने की मांग की है। बताया कि अंधेरा होने के कारण की बोट फंस रही है।

अंधेरे में नहीं चलेगी बोट
मोटर बोट आपरेटरों ने संचालन स्थल पर लाइट की व्यवस्था नहीं होने तक अंधेरा होने के बाद मोटर बोट नहीं चलाने का निर्णय लिया है। आपरेटर जय प्रकाश, दिनेश, विजय ने बताया कि आजकल शाम सात बजे तक अंधेरा हो जाता है। अंधेरा होने से मोटर बोट संचालन में दिक्कत आ रही है। ऐसे में जब तक लाइट की व्यवस्था नहीं होती है, तब तक वे अंधेरे में बोट संचालन कर रिस्क नहीं लेंगे।

मोटर बोट संचालन स्थल पर टीएचडीसी पुनर्वास विभाग को लाइट की व्यवस्था करने को कहा गया है। यदि अब तक लाइट नहीं लगी, तो संबंधित विभाग के अधिकारियों को फिर से निर्देशित किया जाएगा।
-विजयनाथ शुक्ल, एसडीएम चिन्यालीसौड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed