फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP won in ticket allocation gave a blow to Congress Uttarakhand Congress Politics Read All Updates in hindi

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड  में भाजपा ने टिकट आवंटन में मारी बाजी, कांग्रेस को दिया झटका

Mon, 11 Mar 2024 07:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Mar 2024 07:35 AM IST
सार

। टिहरी सीट राजपरिवार के कब्जे में अब तक 11 बार आ चुकी है। अल्मोड़ा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि नैनीताल से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया गया है।

विज्ञापन
BJP won in ticket allocation gave a blow to Congress Uttarakhand Congress Politics Read All Updates in hindi
भाजपा-कांग्रेस

विस्तार

उत्तराखंड में पांच में तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। इतना ही नहीं पार्टी ने गढ़वाल संसदीय सीट पर टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मनीष खंडूड़ी को भाजपा में शामिल करा कर कांग्रेस को झटका दिया है। मनीष पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी (सेनि) के बेटे हैं। उधर, कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


टिकट के 44 दावेदारों में से जो 16 नाम छांटे थे उनमें गढ़वाल सीट की सूची में मनीष खंडूड़ी का नाम सबसे ऊपर था। भाजपा ने टिहरी, अल्मोड़ा -पिथौरागढ़ और नैनीताल -ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से प्रत्याशी रिपीट किए हैं। पार्टी ने टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह पर दांव लगाया।
विज्ञापन


अजय भट्ट पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया
पार्टी एक बार फिर से टिहरी राजघराने का तिलिस्म तोड़ने का साहस नहीं कर पाई। एक उपचुनाव को जोड़कर माला चौथा लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रचार मैदान में उत्तर चुकी हैं। टिहरी सीट राजपरिवार के कब्जे में अब तक 11 बार आ चुकी है। अल्मोड़ा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि नैनीताल से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पर लगातार दूसरी बार भरोसा जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित करने के साथ पार्टी ने तीनों सीटों पर लाभार्थी सम्मेलनों व रैलियों के जरिये प्रचार भी शुरू कर दिया है। टिहरी सीट पर प्रचार की रणनीति बनाने के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कई बैठकें लीं। सीएम पुष्कर सिंह धामी भी तीनों सीटों पर लाभार्थी सम्मेलनों के जरिये पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने पहुंचे। अगले कुछ दिनों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड के दौरे पर आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांचों लोस सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस, चर्चा में इन नेताओं के नाम

हरिद्वार व गढ़वाल सीट पर प्रत्यशियों की घोषणा शीघ्र

भाजपा हरिद्वार और गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशियों की घोषणा शीघ्र कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति में पांचों सीटों पर पैनल में शामिल नामों पर पहले ही चर्चा हो चुकी है। अब सिर्फ घोषणा होना बाकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि पार्टी ने पांचों सीटों पर प्रचार तेज कर दिया। प्रत्याशी जो भी होंगे, उनकी प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed