फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress may declare candidates on Uttarakhand five Lok Sabha seats today these leaders name in discussion

Uttarakhand: पांचों लोस सीटों पर आज प्रत्याशी घोषित कर सकती है कांग्रेस, चर्चा में इन नेताओं के नाम

Mon, 11 Mar 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2024 04:00 AM IST
सार

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Congress may declare candidates on Uttarakhand five Lok Sabha seats today these leaders name in discussion
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। नई दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक में कई राज्यों की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर चर्चा होगी, जिसमें उत्तराखंड भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी शामिल होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक में कांग्रेस ने 39 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड की पांच सीटों पर प्रत्याशियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

माना जा रहा कि बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। भाजपा टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा सीट प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए मोर्चा संभाल लिया है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पांचों सीटों पर 16 नाम तय किए गए। केंद्रीय चुनाव समिति भी इनमें से ही पांच नामों पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल सीट से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। अब इस सीट पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला दावेदारों में शामिल हैं, जबकि हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, हरक सिंह रावत और हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के नाम चर्चा में हैं।

टिहरी सीट से पार्टी के विधायक प्रीतम सिंह सिंह, विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला, नवीन जोशी टिकट पर दावा कर रहे हैं। नैनीताल सीट पर विधायक भुवन कापड़ी, दीपक बलूटिया, रणजीत सिंह रावत, अल्मोड़ा में यशपाल आर्य व प्रदीप टम्टा के नाम की चर्चा है।

प्रीतम और माहरा ने की चुनावी मुद्दे पर मंत्रणा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रविवार को कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के यमुना कालोनी आवास पर पहुंच कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। लगभग पौन घंटे तक दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी टिहरी संसदीय क्षेत्र से प्रीतम सिंह को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है, पर प्रीतम सिंह सार्वजनिक रूप से चुनाव न लड़ने की इच्छा जता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed