फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp uma bharti

मोदी की दुहाई देकर भाजपा में चल रहा काम

Wed, 12 Mar 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Mar 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
bjp uma bharti

उत्तराखंड में उम्मीदवारों की ओर से दम ठोकने के बाद प्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


चुनाव प्रभारी उमा भारती की नींद उड़ी
टिकट को लेकर नेताओं के बयानों ने प्रदेश की चुनाव प्रभारी उमा भारती की नींद उड़ा दी है। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को भी सख्ती के निर्देश मिले हैं।

एक ओर उमा भारती नाराज बड़े नेताओं से बातचीत कर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की दुहाई दे रही हैं।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष का कहना है लोकतंत्र में सबको बात कहने का अधिकार है लेकिन जब अनुशासनहीनता की स्थिति आएगी पार्टी संज्ञान लेगी।

फिलहाल टल गया भाजपाइयों का दिल्ली कूच

bjp uma bharti

उधर, उमा की पहल के बाद नाराज भाजपाइयों का दिल्ली कूच फिलहाल टल गया है। टिहरी, पौड़ी व नैनीताल सीट पर टिकट को लेकर नाराज भाजपाई अभी दिल्ली नहीं जाएंगे।

कुमाऊं क्षेत्र का भ्रमण करने का फैसला
वहीं इस्तीफे को लेकर उठे बवाल के बाद अब दिल्ली जाने के बजाय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने भी कुमाऊं क्षेत्र का भ्रमण करने का फैसला लिया है। सूत्र बताते हैं कि बचदा इस्तीफे से उपजी सहानुभूति को कैश करना चाहते हैं।

वैसे भी दो दिन बाद प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में बैठक होनी है। इससे पहले यह लॉबी जबरदस्त पृष्ठभूमि तैयार कर लेना चाहती है।

माना जा रहा है कि नाराज खेमा अभी दिल्ली से बुलावे का इंतजार कर रहा है। इस बीच हल्द्वानी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने बचदा से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उमा ने बचदा से दूरभाष पर की बात

bjp uma bharti

प्रदेश भाजपा में बचदा के इस्तीफे के बाद अब डैमेज कंट्रोल शुरू हो गया है।

सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी
प्रदेश की चुनाव प्रभारी व मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने इसी क्रम में मंगलवार को बची सिंह रावत से टेलीफोन पर बात की और भरोसा दिलाया कि पार्टी के भीतर उनके मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी।

उमा ने यह भी कहा कि इस बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी भाजपाइयों का एकजुट होना लाजिमी है। उन्होंने बचदा को यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द उनसे बात करेंगे।

विज्ञापन

भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंचे गांववासी

bjp uma bharti

पिछले कई दिन से दौरे पर चल रहे मोहन सिंह रावत गांववासी भी मंगलवार की शाम भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गए हैं।

वह पौड़ी से टिकट के दावेदार हैं। इस समय भाजपा में पंचायत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व संभाल रहे मोहन सिंह रावत गांववासी दो दिन पहले टिकट को लेकर काफी कड़ी टिप्पणी कर चुके हैं।

उनके अचानक दिल्ली पहुंचने और नेताओं से मुलाकात के बाद ही स्पष्ट होगा कि उनका अगला कदम या रुख क्या होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed