उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल
हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। 10 को पूर्व सैनिक सम्मेलन हल्द्वानी में और सिख सम्मेलन रुद्रपुर में होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं में दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा ने उत्तराखंड पर फोकस बढ़ाया है। इस साल लगातार शीर्ष नेतृत्व का दौरा और कार्यक्रम होते रहे हैं।
ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मई में देहरादून पहुंचे थे, अब उनका हल्द्वानी और रुद्रपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि अनुसार नौ सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी में होगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने बताया कि नौ को ही कोर कमेटी की बैठक होगी। 10 को पूर्व सैनिक सम्मेलन हल्द्वानी में और सिख सम्मेलन रुद्रपुर में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।