फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Minor Girl group misdeeds after being made to consume alcohol three accused arrested

ऋषिकेश: नाबालिग को शराब पिलाकर नशे की हालत में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
सार

आरोप है कि कुछ युवकों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Rishikesh News Minor Girl group misdeeds after being made to consume alcohol three accused arrested
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि नाबालिग अपनी परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी। आरोप है कि वहां कुछ युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद नाबालिग के अत्यधिक नशे की स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


ऋषिकेश: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ शुभम (19), गोविन्द (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed