सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून-हरिद्वार हाईवे पर रात करीब नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने बताया कि संभवत: किसी वाहन की तेज रोशनी पड़ने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
लालतप्पड़ चौकी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात नौ बजे औद्योगिक क्षेत्र लालतप्पड़ में फैक्ट्री से एक व्यक्ति बाइक से भानियावाला की ओर जा रहा था।
इसी बीच माजरी चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। जिससे बाइक सवार गिर पड़ा और सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 सेवा ने घायल को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान रूपलाल (50) पुत्र पुन्नू निवासी हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में कराई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हेल्मेट पहना होता तो बच जाती जान पुलिस के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति ने हेल्मेट नहीं पहना था। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। यदि हेल्मेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। गौरतलब है कि हरिद्वार हाईवे पर सप्ताहभर पहले नुन्नावाला के पास बिना हेल्मेट के एक बाइक सवार की विक्रम से टकराकर सिर फटने से मौत हो गई थी।