{"_id":"402a72a6b1ab291e19ff0fdc6d2fcc61","slug":"bike-recovery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्र है साहब, मेरी बाइक भी मिल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्र है साहब, मेरी बाइक भी मिल गई
अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 04 Mar 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले गंगनहर पुलिस की ओर से वाहन चोर की गिरफ्तारी करने के बाद इन दिनों कोतवाली में अपनी बाइक की पहचान करने वालों की लाइन लगी हुई है। अब तक 22 में से 19 बाइक की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
दो दिन पहले बरामद की थी बाइक
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की 22 बाइक बरामद की थी जिनमें से 16 बाइक रुड़की से चोरी की गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, फेसबुक पोस्ट पर दूसरे दिन भी हंगामा, फायरिंग
विज्ञापन
एक बाइक मुजफ्फरनगर तथा दोसहारनपुर से चोरी की गई हैं। मंगलवार को सहारनपुर के बेरीबाग निवासी वैभव खेड़ा ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर अपनी बाइक की पहचान की।
घर के बाहर से हुई थी चोरी
वैभव के अनुसार रविवार को उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी कर ली गई थी। आवास विकास कालोनी निवासी सीमेंट कंपनी के अधिकारी गौरव ने भी अपनी बाइक की पहचान की है।
पढ़ें, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी ने मुश्किलें बढ़ाई
इनकी बाइक आजादनगर से चोरी हुई थी। पुलिस के सामने अब तीन बाइकों की पहचान होना बाकी है।