फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bike And Car fell into ditch during landslide in rudraprayag Eight People Killed

उत्तराखंड: केदारनाथ हाईवे पर बोल्डर गिरने से दर्दनाक हादसा, आठ लोगों की मौत

Mon, 21 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2019 08:23 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Bike And Car fell into ditch during landslide in rudraprayag Eight People Killed
खाई में गिरे वाहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में देर रात केदारनाथ हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो मोटर साइकिल व एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं कई लोग लापता थे। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम सुबह होते ही फिर रेस्क्यू में जुट गई है। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने पांच और शव बरामद किए। पुलिस शवों की शिनाख्त में लगी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती  है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात गौरकुंड हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित जोन चंडीकाधार में चट्टान का बड़ा हिस्सा (बोल्डर) टूट गया, जिसकी चपेट में आकर दो मोटर साइकिल पर सवार पांच सवारियां और एक कार गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। तीन गंभीर घायलों को खाई से निकाल एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

हादसे में मृतकों के नाम

1-मोहम्मद हरशीद खान (21) पुत्र हसन मोहम्मद, ग्राम व पोस्ट बराकलान, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश।
2-बीरू लाल (42) पुत्र मदन लाल, निवासी मैखंडा, थाना गुप्तकाशी।
3-सुरजीत सिंह (26) पुत्र ललित शर्मा, निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश।
4-रविकुमार (25) पुत्र सुखपाल सिंह, निवासी शीशम झाड़ी, मुनिकीरेती, ऋषिकेश।
5- उमा जोशी (47) पत्नी स्व. एलपी जोशी, निवासी जवाहरनगर, अगस्त्यमुनि।
6- मोहित त्यागी पुत्र बलिस्टर त्यागी, निवासी ग्राम हृदयपुर मंडोला, जिला गाजियाबाद, यूपी।
7-विशाल त्यागी पुत्र संजय त्यागी, निवासी ग्राम हृदयपुर मंडोला, जिला गाजियाबाद, यूपी।
8-जयपाल पुत्र रिसाल सिंह, निवासी रेहमान थाना, सितावली, जिला सोनीपत, हरियाणा।

मुख्यमंत्री ने दिए मजिस्ट्रियल जांच का निर्देश
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग गौरीकुंड केदारनाथ मार्ग पर फाटा के निकट चंडिकाधार में भूस्खलन होने से हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने की घोषणा की हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच का निर्देश दिया है।

काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर भी हादसा, पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत

इससे पहले हल्द्वानी में भी शनिवार देर रात काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग पर रौसिल गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे रामलीला देखने जा रहे लोगों से भरी पिकप करीब 10 फीट गहरी खाई में गिरकर पेड़ से अटक गई। हादसे में दो बालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में खष्टी देवी (55), दीपांशु (12 ) और प्रकाश चंद (11) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह मेहता तीन उपनिरीक्षकों और सात सिपाहियों को लेकर रेस्क्यू में जुट गए और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बेस और एसटीएच में भर्ती कराया गया।

एसटीएच में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी टीम के साथ और बेस अस्पताल में भी डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी रही। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि चालक वीरेंद्र सिंह मेहता भी चोटिल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed