फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big relief for seven lakh income tax payer in uttarakhand 

7 लाख आयकर दाताओं को बड़ी राहत, वादों के निस्तारण के लिए नहीं लगानी होगी दिल्ली की दौड़

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Big relief for seven lakh income tax payer in uttarakhand 

उत्तराखंड के सात लाख आयकर दाताओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अपने आयकर वादों के निस्तारण के लिए दिल्ली तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राजधानी देहरादून में ही आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ट्रिब्यूनल) की सर्किट बेंच स्थापित होने जा रही है।

विज्ञापन


यह जानकारी ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश पीपी भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि दो माह के भीतर ट्रिब्यूनल बेंच अपीलों की सुनवाई शुरू कर देगी। शनिवार को सुभाष रोड स्थित इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के दौरे पर आए ट्रिब्यूनल अध्यक्ष न्यायाधीश भट्ट ने कहा कि अपीलों की संख्या के आधार पर ट्रिब्यूनल ने क्षेत्रीय सर्किट बेंच खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बेंच के लिए प्रशासनिक अनुमति केंद्र सरकार से मिल गई है। उत्तराखंड में अपीलों की संख्या दो हजार से अधिक है। वर्तमान में प्रदेश के आयकर दाताओं की अपीलों पर सुनवाई दिल्ली ट्रिब्यूनल में की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यहां के आयकर दाताओं को दिल्ली आना पड़ता है। इसी के चलते ट्रिब्यूनल ने प्रदेश में सर्किट बेंच स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसे शुरू करने के लिए किराये का भवन लिया गया है।

दो माह के भीतर ट्रिब्यूनल में अपीलों की सुनवाई शुरू हो जाएगी। जल्द ही दिल्ली ट्रिब्यूनल में चल रहीं अपीलों को देहरादून ट्रांसफर किया जाएगा। महीने में एक या दो सप्ताह तक देहरादून में सर्किट बेंच चलेगी।

जिसमें आयकर वादों की सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में पांच से छह सर्किट बेंच खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जहां पर अपीलों की संख्या अधिक है, वहां पर बेंच स्थापित की जाएगी।

इससे पहले उन्होंने चार्टर्ड अकाउंट (सीए) से भी वार्तालाप किया। इस मौके पर ट्रिब्यूनल के सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव, देहरादून शाखा के अध्यक्ष रजत शर्मा, उपाध्यक्ष विमल किशोर, वीरेंद्र कालरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed