फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bhojan mata protest in uttarakhand

प्रताड़ना से भरा है भोजन माता का हाल

Tue, 16 Sep 2014 08:27 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Sep 2014 08:27 AM IST
विज्ञापन
bhojan mata protest in uttarakhand

महंगाई के दौर में महज पंद्रह सौ रुपए पगार। स्कूल में बच्चों के लिए बढ़िया तरीके से खाना बनाने की जिम्मेदारी।

विज्ञापन


काम पर बने रहना है तो स्कूलों में अक्सर होने वाली गुरुजनों की पार्टियों के लिए खाना तैयार करने का भी अतिरिक्त जिम्मा। रविवार को दूर दराज के क्षेत्रों से देहरादून में आयोजित रैली में शामिल होने दून पहुंची भोजन माताओं ने उत्पीड़न की कुछ ऐसी ही दास्तां सुनाई।

भोजन माताओं ने बताया कि स्कूलों में मिड डे मील बनाने की जिम्मेदारी होने की वजह से वे आजीविका के लिए दूसरा काम भी नहीं कर पाती हैं। जितना पैसा मिलता है उसमे गुजारा नहीं हो पाता। चकराता और विकासनगर के स्कूल से आई भोजन माताओं ने बताया कि स्कूलों में अक्सर होने वाली पार्टियों में भी उन्हें भोजन बनाने का काम करना पड़ता है।
विज्ञापन


इनकार करने पर गुरुजन जबरन उनके काम में नुक्स निकालने लगते हैं और प्रताड़ित किया जाता है। काम से हटाने और मानदेय रोकने की धमकी भी दी जाती है। यही नहीं कई बार मानदेय देने में भी गड़बड़ी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन माताओं ने मांगा 3000 मानदेय

bhojan mata protest in uttarakhand

मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों पर भोजन माताओं ने जिला मुख्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। संगठन ने 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। रविवार को देहरादून और हरिद्वार जिले की भोजन माताएं उत्तराखंड भोजन माता संगठन के बैनर तले परेड ग्राउंड में एकत्र हुईं।

परेड ग्राउंड से दून चौक होते हुए जिला मुख्यालय तक रैली निकाली। सिटी मजिस्ट्रेट गिरीश गुणवंत भोजन माताओं से वार्ता करने पहुंचे। संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

भोजन माताओं ने 10 महीने की जगह 11 महीने का मानदेय देने की मांग की। संगठन के संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि अगर मांगों पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

इस दौरान रामकरण सिंह पाल, नारायण सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी, महामंत्री बिट्टो देवी, विकासनगर ब्लाक अध्यक्ष प्रमिला चौहान, हरिद्वार से सपना रतूड़ी, चंपा, बाला, नागो देवी आदि शामिल रहे।

दुर्गम क्षेत्र में तो भोजन माताओं की स्थिति बहुत दयनीय है। उन्हें लकड़ी जलाकर खाना बनाना पड़ता है। स्कूलों में अधिकारियों के दौरे की बात कहकर पार्टियों का खाना बनाने के लिए कहा जाता है। हरिद्वार के कई स्कूलों की भी यही स्थिति है। सरकार को ऐसी प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगानी चाहिए।
- जगदीश गुप्ता, संरक्षक, उत्तराखंड भोजन माता संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed