{"_id":"4296e5215ba7bdad10adb8c11d9db02d","slug":"beo-deval-suspended-by-uttarakhand-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः घपले में बीईओ देवाल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः घपले में बीईओ देवाल सस्पेंड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवाल बच्चू सिंह निषाद को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीईओ पर स्कूल भवन निर्माण के भुगतान में पैसों के लेनदेन का आरोप है। रविवार को चमोली जिले के भ्रमण के दौरान वीडियो क्लिप के जरिये सीएम के सामने मामला आने पर विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
शिक्षा महानिदेशक डी. सेंथिल पांडियन ने कहा कि वीडियो क्लिप में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बने भवन व किचन कम स्टोर के भुगतान में बीईओ को ग्राम प्रधान कोटड़ा से धनराशि का लेन-देन करते दिखाया गया है। प्रभावित पक्ष ने मुख्यमंत्री को चमोली जिले के भ्रमण के दौरान लेन-देन का वीडियो दिखाया।
विज्ञापन
प्रकरण की गंभीरता एवं बीईओ को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए बीईओ को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बीईओ के खिलाफ अनुशासन एवं अपील नियमावली के प्रावधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इस तरह के मामलों में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन