{"_id":"d0c3ac627e366162eef637a800842b65","slug":"be-prepared-for-buying-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए के आवासीय फ्लैट खरीदने के लिए रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए के आवासीय फ्लैट खरीदने के लिए रहिए तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Sep 2013 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद एमडीडीए ने देहरादून के आईएसबीटी स्थित आवासीय योजना को लांच कर दिया।
विज्ञापन
एक अक्तूबर आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और आईडीबीआई बैंक की शाखाओं में 570 रुपए में आवेदन फार्म उपलब्ध होगा। 31 अक्तूबर तक फार्म जमा किया जा सकेगा। लगभग डेढ़ दशक के लंबे इंतजार के बाद एमडीडीए ने आवासीय योजना लांच की है।
560 फ्लैटों का निर्माण
योजना के तहत चार मंजिला बिल्डिंग में 560 फ्लैटों का निर्माण होगा। फ्लैटों का आवंटन लाटरी के जरिए होगा। लोगों को आसानी से फार्म उपलब्ध हो पाएं, इसके लिए एमडीडीए ने चार बैंकों का चयन किया है। फ्लैट के लिए इन्हीं इन बैंकों से ऋण भी उपलब्ध होगा। फार्म के साथ लोगों को फ्लैट की कीमत की दस फीसदी राशि भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
फ्लैट श्रेणी -- संख्या - कीमत - पंजीकरण शुल्क - कारपेट एरिया
ईडब्ल्यूएस - 144 - 8.10 लाख - 80 हजार - 35 वर्ग मीटर
एलआईजी - 192 - 12.25 लाख - 1.20 लाख - 44.35 वर्ग मीटर
एमआईजी - 224 - 32.75 लाख - 3.25 लाख - 70.40 वर्ग मीटर में
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...