फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank employee against privatization

बर्दाश्त नहीं बैंकों का निजीकरण

Mon, 21 Oct 2013 10:49 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Oct 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
bank employee against privatization

केंद्र सरकार की बैंकों के निजीकरण की कवायद बैंककर्मियों को मंजूर नहीं है। यह बात ओरियंटल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पांचवें प्रांतीय अधिवेशन में सामने आई। रविवार को नगर निगम सभागार में आयोजित अधिवेशन में राष्ट्रीय परिषद सीपीआई के सदस्य और मुख्य अतिथि समर भंडारी ने कहा कि देश की जनता को सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

विज्ञापन


बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस सिसौदिया, राकेश भाटिया, महासचिव जगमोहन मेहंदीरत्ता ने विभिन्न कर्मचारी और बैंक संगठनों से एकजुट होने की अपील की। स्वागत समिति की अध्यक्ष इंदु नौडियाल ने कहा कि बैंकों में महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उनके शोषण पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। विनोद प्रकाश, बालकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रंजीत सिंह बने चेयरमैन

अधिवेशन में एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चयन किया गया। रंजीत सिंह चेयरमैन, राजकुमार सक्सेना अध्यक्ष, आल सिंह नेगी व एमसी तिवारी उपाध्यक्ष, आरके गैरोला महासचिव, एलएम बडोनी सचिव, कुशाल सिंह रावत संगठन सचिव, बालकिशन, मोहन सिंह बिष्ट व डीएस पुंडीर सहायक सचिव, केआर बेलवाल कोषाध्यक्ष, विनोद उनियाल कार्यालय सचिव चुने गए। केपी थपलियाल, सत्य सिंह पुंडीर, कलम सिंह, मुरलीधर, अरविंद राणा, भुवन चंद, भास्कर, आनंद, केके कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed