माओवादियों का एलान के बाद नेपाल में भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर नेपाल के माओवादी संगठन के नेपाल में होने वाले अनिश्चितकालीन बंद का सीमावर्ती भारतीय क्षेत्रों में भी असर पड़ने की आशंका है। सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने अपने यहां के वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
नेपाल में कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, खाद्य और गैस आपूर्ति जैसी मांगों को लेकर माओवादी गुट से अलग हुए संगठन ने नेपाल बंद का आह्वान किया है।
नेपाल माओवादी संगठन के अलग गुट (बैज) के नेतृत्वकर्ता नेत्र विक्रम चंद उर्फ विप्लव गुट ने नेपाल में सरकार में पनपे भ्रष्टाचार, कालाबाजारी पर रोक लगाने, जनयुद्ध के दौरान युद्धबंदियों की रिहाई के अलावा आम जरूरत की वस्तुओं की सप्लाई न होने पर 9 जून से अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर आंदोलन
कहा गया कि भारत-नेपाल सीमा पर आंदोलन किया जाएगा। उधर, भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहनों के साथ नेपाल में कुछ भी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर बृहस्पतिवार से भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगा दी है।
सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि सुरक्षा के तहत बृहस्पतिवार से भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। इसके तहत सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है।
एसएसबी और पुलिस ने भी अपने जवानों को सीमा पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नेपाल के एसपी तुलसी प्रसाद ने भी भारतीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है।