{"_id":"1c9e561967fa7f39215eda500d7c6b34","slug":"bahuguna-inaugurate-car-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी 'रफ्तार के दीवानों' को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी 'रफ्तार के दीवानों' को हरी झंडी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शनिवार को एडवेंचर कार रैली का औपचारिक उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागी को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। रैली रविवार सुबह साढ़े छह बजे देहरादून से औली के लिए फर्राटा भरेगी।
इस रैली का मकसद आपदा के बाद प्रदेश से मुंह फेर चुके पर्यटकों को आकर्षित करना है। इस रैली के जरिये पूरी दुनिया को सेफ उत्तराखंड का संदेश देने की भी कोशिश है।
लोकवाद्यों की रही धूम
पर्यटन विभाग और हिमालयन मोटर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार शाम नींबूवाला स्थित पर्यटन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पढ़ें, महिलाएं नहीं कर सकतीं राजधानी में ये काम
इस मौके पर लोकवाद्यों की धुन पर कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पर्यटन मंत्री अमृता रावत, खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने फ्लैग ऑफ कर तीन दिवसीय कार रैली का औपचारिक उद्घाटन किया।
ये मिलेगा इनाम
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने विजेता प्रतिभागी को पांच लाख, दूसरे नंबर के प्रतिभागी को तीन लाख और तीसरे नंबर के प्रतिभागी को दो लाख रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की। पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने कहा कि रैली में 35 टीमें करीब 850 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
पढ़ें, फिर सीमा लांघ गए कृषि मंत्री हरक सिंह रावत
यह रैली प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए 24 दिसंबर को मसूरी में संपन्न होगी। कार्यक्रम में मसूरी विधायक गणेश जोशी, पर्यटन सचिव उमाकांत पंवार, जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम सहित अन्य लोग मौजूद थे।