फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bachi singh rawat statement

'जो हुआ सो हुआ, अब मोदी को PM बनाना लक्ष्य'

Wed, 02 Apr 2014 04:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
bachi singh rawat statement

भगतदा (पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी) को टिकट दिए जाने से आगबबूला हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत अब शांत है। उन्होंने राजनीतिक रूप से यू-टर्न लिया और अब नैनीताल पर भी भगतदा के लिए काम करने की हामी भरी।

विज्ञापन


संकेत हैं कि बचदा को पार्टी का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने बचदा को संगठन और सरकार दोनों का अनुभवी बताते हुए कहा कि अब वह प्रदेश पार्टी मुख्यालय को ज्यादा वक्त देंगे।  
विज्ञापन


भगत सिंह कोश्यारी को टिकट दिए जाने से उपजी नाराजगी वाले एपिसोड के बाद पहली बार दून पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, जो हुआ सो हुआ, अब पांचों लोकसभा सीटें जिताना ही उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाराजगी मेरा मुद्दा, किसी का विरोध नहीं

bachi singh rawat statement

बचदा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद तमाम शंकाओं का समाधान हो चुका है। विगत नौ मार्च को मेरी नाराजगी मेरा मुद्दा थी, किसी का विरोध नहीं थी। पैनल में नाम नहीं गया इसलिए बुरा लगा। अब प्रदेश अध्यक्ष जहां चाहे वहां मेरा उपयोग कर लें।

देश का वातावरण भाजपा के पक्ष में है, 2012 के विधानसभा चुनाव में जो कसर रह गई थी उसे पूरी करेंगे। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल रही। हरीश रावत से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनकी सरकार में भी भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। हरीश का करिश्मा ढपोरशंख निकला। बचदा ने कहा कि महाराज के आने से भाजपा को लाभ मिलेगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

रिकार्ड मतों से जीतेंगे कोश्यारी: बचदा

bachi singh rawat statement

एक सवाल के जवाब में बचदा ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जमीनी नेता हैं, वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे। उन्हें सरकार और संगठन दोनों का तजुर्बा है। मैं खुद भी जाऊंगा और उनके लिए काम करूंगा।

नाराजगी के दौरान गोल्ज्यू देवता के यहां लगाई अर्जी पर बोले कि अब समस्याओं का निदान हो गया, देवता का ही आदेश है कि चुनाव में जुट जाओ और मोदी को प्रधानमंत्री बनाओ।

जुबां पे आई दर्द भरी दास्तां
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को कार्यकर्ताओं की राय लेकर ही टिकट देने चाहिए। कांग्रेस में राहुल गांधी ने यह बेहतर प्रयोग किया था। पहले भाजपा यह प्रक्रिया अपनाती थी लेकिन अब छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed