{"_id":"b96b8504b230963c51db7ad7020a5e16","slug":"baba-ramdev-played-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि में बाबा रामदेव की फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि में बाबा रामदेव की फूलों की होली
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 06 Mar 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ कार्यकर्ताओं, सेवाव्रतियों, छात्र-छात्राओं ने फूलों से होली खेली। वहीं औषधीय पदार्थों का लेप किया गया। सभी ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि होली सामाजिक, धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि जब दो ऋतुओं का मिलन होता है तो वायुमंडल में पर्यावरणी विक्षुब्धता का वातावरण बन जाता है।
विज्ञापन
अग्नि तत्व दो मौसम के बीच आई विक्षुब्धता को समित करता है। जिसके चलते गांव-गांव में होली जलाने का विधान बनाया गया है।
सादगी से मनाया पर्व
भूमिहार ब्राह्मण परिषद हरिद्वार की ओर से होली महोत्सव सादगी से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर फूल बरसाए। समारोह की अध्यक्षता एसपी सिंह ने की।
विज्ञापन
संरक्षक सदस्य एसके मिश्रा ने कहा कि यह पर्व भाईचारे को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में शिवाजी चौधरी, प्रभात राय, अतुल राय, दुर्गश राय, पवन शर्मा, कमलेश राय, अंकित सिंह, विनोद शर्मा और सुनील राम उपस्थित रहे।