{"_id":"4ed73b9a097897473d9a230b7926fc4c","slug":"awesome-mausam-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बारिश कब जाएगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बारिश कब जाएगी...
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Sep 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मौसम केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई। राजधानी में सुबह से ही बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसकी वजह से मौसम खुशगवार हो गया। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तड़के तकरीबन साढ़े चार बजे बादलों ने बरसना शुरू कर दिया, जो बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे तक बदस्तूर चलता रहा।
पढ़ें, केदारनाथः मंदिर के कपाट खुले
विज्ञापन
बारिश के बीच कड़कड़ाती रही बिजली ने लोगों के दिलों को अलबत्ता डराया भी। उधर, लगातार बरस रहे पानी ने कई जगह लोगों की मुश्किल भी बढ़ाईं। नालियां ओवरफ्लो रहीं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
कई घरों में घुसा पानी
बुधवार सुबह राजधानी में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नवादा से सटी न्यू मसूरी कॉलोनी में कई घरों में पानी घुस गया। जिससे सुबह-सुबह लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस भी मौके पहुंची।
मालदेवता और दूसरे क्षेत्रों में हुई बरसात के चलते बरसाती नाले में काफी मात्रा में पानी आ गया। यह नाला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवादा जंगलात चौकी के समीप स्थित न्यू मसूरी कॉलोनी से भी गुजरता है। सुबह-सुबह कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया।
दरअसल, ये मकान बरसाती नाले के टीले पर बने हुए हैं। नाले में इतना ज्यादा पानी आ गया कि वह ऊपर तक पहुंचकर मकानों में घुस गया। इससे लोगों का काफी सामान भी पानी से खराब हो गया। कॉलोनी के शंकर, नीरू, लता थापा, विनोद, रवि आदि के घरों में पानी घुसा है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष अबुल कलाम ने बताया कि सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें